24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Environment Day पर शिवराज का अहम संदेश, हर एक के लिए ये बात जानना जरूरी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए कहा कि, धरती संकट में है, पेड़ लगाए और जल बचाएं, एक-एक बूंद कीमती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jun 2023, 10:50 AM IST

News

World Environment Day पर शिवराज का अहम संदेश, हर एक के लिए ये बात जानना जरूरी

आज विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( CM Shivraj ) ने सूबे के सभी लोगों को इस विशेष दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लोगों से कहा कि, आज संकट में है, अगर हमने धरती मां को बचाने की कोशिश नहीं की तो ये धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक नहीं बचेगी। सीएम चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का देश के सभी नागरिकों का आहवान किया है।

सीएम शिवराज ने पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेश के हर नागरिक से जीवन के हर यादगार अवसर, जन्म-दिन, शादी की वर्षगांठ, बच्चों के जन्म-दिन, माता-पिता की पुण्य- स्मृति में पौधारोपण करने की अपील की है। यहां उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि, मैं भी हर रोज 3 पौधे जरूर लगाता हूं। अगर हम पेड़ लगाएंगे तो धरती हरी-भरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, आज वो समय आ गया है कि, मुझे अब अपने जीवन की रक्षा करनी है और संकल्पित इस बात के लिए रहना है कि, धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए रहने लायक छोड़ना है। इसके लिए हमें पर्यावरण सम्मत, जीवन-शैली अपनानी होगी।

यह भी पढ़ें- नल-जल योजना की हकीकत : यहां पानी को तरस रहे लोग, कई किलोमीटर से लाकर बुझानी पड़ रही प्यास


सीएम शिवराज का खास संदेश

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, पानी की एक-एक बूंद अमृत के समान है। बिजली अनावश्यक खर्च करने से बचें। बिजली का उत्पादन पर्यावरण को प्रदूषित करता है। ई-कचरा न फैलाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि, सभी नागरिकों को याद रखना चाहिए कि, ये धरती सिर्फ हमारे लिए ही नहीं है, सभी जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और कीट-पतंगों के लिए भी है।